भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-एक (सत्र 2025-29) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। 22 केंद्रों पर 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन प्रथम पाली में हिंदी, मनोविज्ञान, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, पर्शियन और दूसरी पाली में इतिहास, संस्कृत, एआईएच एंड कल्चर, संगीत, अंगिका विषय की परीक्षा हुई। टीएनबी कॉलेज केंद्र पर एक छात्र को मोबाइल से नकल करते हुए वीक्षक ने पकड़ा। उसे निष्कासित कर दिया गया है। परीक्षार्थी एसडीएमवाई कॉलेज धोरैया का था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...