मोबाइल सुलझाएगा भूपेंद्र सोनी की मौत की गुत्थी
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- आभूषण कारोबारी 31 वर्षीय भूपेंद्र सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझाने में उसका टूट चुका मोबाइल अहम कड़ी बन सकता है। पुलिस मोबाइल को ठीक कराकर उसकी कॉल डिटेल, मैसेज, सोशल मीडिया में हुई चैटिंग, फोटो जुटाने की कोशिश में है। इससे मौत से पहले भूपेंद्र किन लोगों के संपर्क में था और वह मानस विहार अपार्टमेंट तक क्यों आया था, इसका पता चलने की उम्मीद है। पुलिस इससे पहले भूपेंद्र की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अपार्टमेंट और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। शुक्रवार शाम मानस विहार अपार्टमेंट के नीचे भूपेंद्र खून से लथपथ मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों के चक्काजाम कर हंगामा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.