मोबाइल सीडीआर से खुल रहा रेणु हत्याकांड का राज, दो ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ
देवघर, मई 22 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के रढ़िया गांव में 22 वर्षीया विवाहिता रेणु देवी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव बालू में दफनाने के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मृतका के परिजनों से मिले मोबाइल नंबरों की जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक ट्रैक्टर चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसी के आधार पर मामले के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- नामजद व अज्ञात पर दुष्कर्म कर विवाहिता की हत्या की प्राथमिकी हालांकि पूरे मामले में आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से पुलिस ने इंकार किया है। सूत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.