खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा संचालित मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस सेवा के तहत मुंगेर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया के प्राचार्य द्वारा शनिवार को हरी झंडी दिखाकर मोबाइल साइंस एग्जीबिशन बस को रवाना किया गया। बीसीएसटी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार यह प्रदर्शनी बस 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक खगड़िया जिले में विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करेगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, हरिपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में मोबाइल बस के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, तकनीकी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.