अमरोहा, अप्रैल 22 -- बछरायूं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर मोबाइल के जरिए सट्टा लगाने वाले गिरोह का राजफाश किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिनमें सट्टे से संबंधित मैसेज व लेनदेन के सुबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के पास कुछ लोग मोबाइल के जरिए सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अर्जुन व जाहिद निवासी बछरायूं बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें सट्टा संबंधी चैट, नंबर और रकम के लेनदेन के मेसेज मिले। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर मोबाइल को सील कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया ...