शाहजहांपुर, मार्च 10 -- रोजा क्षेत्र के मोहम्मदी रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैलाश नगर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार कटियार ने बताया कि मोहम्मदी रोड पर एक शोरूम है। सोमवार सुबह मोहल्ले के ही एक परिवार के लोग दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और परिवार के लोगों के साथ हाथापाई की तथा दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित के अनुसार फ्री में मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...