सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। नगर के गंगोह रोड स्थित एक मोबाइल गैलरी में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। रविवार सुबह करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख मोबाइल गैलरी के स्वामी नीरज सैनी को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी नीरज सैनी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे दुकान में रखे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आग...