अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डे के पास मोबाइल शोरूम के आरोपी को पुलिस ने रिमांड लेकर तमंचा व नगदी बरामद की है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। बता दें कि इंद्रपुरी बगीची छर्रा निवासी भूपेंद्र सिंह का घर के पास ही मोबाइल का शोरूम हैं। बीते सात मार्च की रात नकाबपोश बदमाश पिस्टल के बल पर गल्ले में रखे दो लाख 24 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी फरमान पुत्र जफर खां निवासी अल्हेपुर, थाना चंदपा, हाथरस ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 41.400 रुपए,तमंचा व कारतूस ब...