हरदोई, मई 9 -- हरदोई। शहर के धर्मशाला रोड इलाके में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक का शव बेडशीट के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली शहर क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी आकाश 22 वर्ष अपने चाचा की मोबाइल शॉप पर बैठता था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। बताया गया कि रात में उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह भी पढ़ें- मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने कथित रूप से फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो आकाश का शव चादर के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के ...