सहारनपुर, जुलाई 10 -- गंगोह। लखनौती रोड स्थित राधा स्वामी मोबाइल गैलरी में लगी आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना बीती रात लगभग दस बजे के लगभग घटित हुई। जबकि दुकान स्वामी रिंकू सैनी अपनी दुकान बढ़ाकर अपने घर जा रहा था। उसके घर पहुचने से पहले ही दुकान में आग लग गई। उसे घर पहुंचते ही पड़ोसियों ने मोबाईल द्वारा दुकान में आग लगने की सूचना दी गई। दुकान में आग लगने की खबर लगते ही वह बदहवास हालत में आनन फानन में दुकान पर पहुंचा। रिंकू ने पड़ोस के दुकानदारों की मदद से बमुश्किल दुकान से उठती लपटों पर काबू किया। मगर तब तक काउंटर में रखा सामान जल चुका था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने भी सामान निकलवाने व आग बुझाने में मदद की। ज्ञातव्य हो कि लगभग छह माह पहले भी इसी दुकान में आग लग गई थी तब भी दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.