बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता होली के सन्नाटे में शटर तोड़कर दुकान में घुसा चोर कीमती मोबाइल के अलावा अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सुबह दकान खोलने आए मालिक ने देखा तो शटर टूट पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के अंदर देखा तो पूरा माल गायब था। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर मोहल्ला निवासी संतोष विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा कालूकुआं में मोबाइल शाप की दुकान किए है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। त्योहार के सन्नाटे में वह दुकान नहीं आया। बुधवार की रात चोर सब्बल से शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया। दुकान में रखे 25 से 30 कीमती मोबाइल, चार एअर बट समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गया। गुरुवार की सुबह संतोष जब दुका...