गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी। बीते गुरुवार की शाम अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ चौराहे के पास से बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक का मोबाइल व बाइक की चाभी लूटकर भागने के दो आरोपियों को पुलिस ने आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूटा गया मोबाइल व बाइक की चाभी, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। बीते गुरुवार को पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीताम्बरपुर मजरे बालीपुर दुहिया निवासी अनुज बाइक से अमेठी आ रहा था। जैसे ही वह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ चौराहे पर पहुंचा तभी एक फोन आने पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बात करने लगा। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके बाइक की चाभी निकालकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना ...