सीतामढ़ी, जून 27 -- मेजरगंज। बसबिट्टा बाजार के मोबाइल व्यवसायी ऋषिकेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले और लूटकांड मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि घटना के 48 घंटे बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे ऋषिकेश कुमार पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया था। बदमाश उनकी बाइक, तीन मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। घायल व्यवसायी का इलाज चल रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद और अज्ञात आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोप...