मोबाइल वीडियो वैन से रेल सुरक्षा का संदेश
मिर्जापुर, जून 4 -- चुनार। रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल की ओर से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से गांवों, रेलवे स्टेशनों और समपार फाटकों के आसपास लोगों को रेल सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है। यह अभियान 19 मई से शुरू होकर 60 दिनों तक चलेगा। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों, संवेदनशील क्षेत्रों और फाटकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को रेल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।अभियान के दौरान लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों, बंद रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.