गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। थाना कौड़िया अंतर्गत ग्राम चूर्रा-मुर्रा में मोबाइल बेचने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दबंगों ने एक युवक और उसकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ध्रुवनरायन पुत्र शोभाराम ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही विपक्षी बिक्री की बात को लेकर अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी, जब ध्रुवनरायन ने गाली देने से मना किया तो आक्रोशित विपक्षियों ने उन पर थप्पड़, लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित की मां नेमा और पत्नी रिंकी बचाव के लिए दौड़ीं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता की। इंस्पेक्टर कौड़िया बाजार जितेंद्र सिंह ने बताया सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...