प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- कोहंडौर। इलाके के उसका गांव में 9 जून 2025 की रात प्रशांत गौतम की बकरी और मोबाइल लूटने के आरोपी 10 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी जौनपुर के खुटहन पटेला निवासी कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन को चिह्नित कर लिया था। कई बार दबिश देने के बाद भी वह हाथ नहीं आया तो पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। एसओ धनंजय राय, एसआई राजकुमार मिश्र, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र यादव ने आरोपी को बुधवार शाम उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसओ धनंजय राय ने बताया कि आरोपी पर जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...