कानपुर, जून 16 -- कानपुर। बर्रा में छात्रा को मोबाइल लूट कर भाग रहे लुटेरे को भीड़ ने दौड़ाकर दबोच लिया। भीड़ ने शातिर की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। मामले में पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर जेल भेज दिया। बर्रा गांव में रहने वाली शुभी बनौधिया ने बताया कि सोमवार को वह कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी प्रिया हॉस्पिटल के पास से पीछे से आया शातिर झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर भागने लगा। शोर मचाने आगे खड़े राहगीरों ने घेराबंदी कर शातिर को धर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कानपुर देहात शिवली के ग्राम सहतावनपुरवा निवासी दिव्यांशु यादव बताया। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित के पास से लूट का मोबाइल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...