मेरठ, मई 19 -- तेजगढ़ी पुलिस चौकी के ठीक बाहर एक युवती से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों को पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। बदमाशों ने वारदात में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी इस्तेमाल किया था। शास्त्री नगर के-ब्लॉक निवासी नेहा तेजगढ़ी स्थित फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। शनिवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर अत्री का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। यह भी पढ़ें- महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...