बदायूं, जून 17 -- मोबाइल लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वादी का लूटा गया मोबाइल और दो बाइकें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कादरचौक थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दुर्जन नगला चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए उसहैत थाना क्षेत्र के हरेंडी गांव के रहने वाले कदीर पुत्र सकील और उझानी की कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से पीडित का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा दो बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर प...