मधेपुरा, जून 13 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि तुलसिया में बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा 24 अप्रैल को दूसरे बाइक सवार से मोबाइल, पैसा आदि लूटपाट करने के मामले में आरोपित तुलसिया निवासी मो. अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में गमैल पंचायत के वार्ड-12 मुर्गीयाचक निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र नितीश कुमार ने केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया केस में आरोपित मो. अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बेलदौर: लूट के मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दवा व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...