लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर फोन पर बात कर रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। राहगीरों के पीछा करने के बावजूद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गए थे। हुसैनगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। हरदोई जिले के संडीला स्थित आशरफा टोला निवासी सोनू राठौर शनिवार को किसी काम से चारबाग स्टेशन आए थे। स्टेशन परिसर में वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। सोनू के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश स्टेशन के बाहर ...