मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने मोबाइल लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मझौलिया निवासी इफ्तेखार, सोनू बाबा और गोबरसही निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि तीनों शातिर मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं। इफ्तेखार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाने में पहले से ही चोरी, मादक पदार्थ तस्करी व छिनतई जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...