मोतिहारी, अप्रैल 7 -- नवेंदु कुमार, पताही । रंगपुर बाजार पर एक मोबाइल रिपेरिंग दुकान पर छापेमारी कर आधार बनाने वाला मशीन बरामद की गयी। वहीं आधार निर्माण संबंधित कई कागजात, फॉर्म आदि को बरामद कर दुकान को सील कर दिया है। बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि प्रखंड के रंगपुर बाजार पर अवैध रुप से चोरी छिपे आधार बनाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगपुर बाजार पहुंच उक्त मोबाइल रिपेरिंग दुकान की जांच की गई। जांच में आगे की दुकान मोबाइल व रिपेरिंग का मिला। उसके अंदर एक कमरा था। जिसकी तलाशी ली गई तो उसमे आधार बनाने वाला फिंगर स्कैनर, आई स्कैनर, कैमरा, लैपटॉप, प्रिंटर व आधार इनरोल के कई रशीद प्राप्त हुए। जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया है । मामले की जांच की जा रही। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.