हल्द्वानी, मार्च 17 -- लालकुआं। मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूटी सवार दो युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव के खड़कपुर निवासी बसंत नाथ गोस्वामी ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम बेरीपड़ाव चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इसके बाद बसंत नाथ गोस्वामी अपने मित्र प्रकाश चंद्र सुयाल के साथ हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.