रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में साइबर ठगों ने एक महिला शिक्षिका को ठगी का शिकार बना लिया। खुद को कथित तौर पर जिओ कंपनी का अधिकारी बताकर बैंक खाते से करीब 1.99 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में साइबर सेल ने मुकदमा दर्ज किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में कार्यरत मलयालम शिक्षिका श्रीदेवी एम. ने बताया कि उन्होंने बीते 15 अप्रैल को अपने मोबाइल से 899 रुपये का तीन महीने का जिओ रिचार्ज किया था। रिचार्ज सफल न होने पर उन्होंने गूगल पर जिओ कस्टमर केयर का नंबर खोजा। 18 अप्रैल की रात करीब 8 बजे उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। यह भी पढ़ें- जालसाजों ने बुजुर्ग मैनेजर के खाते से 50 हजार निकाले कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कथित तौर पर जिओ हेड ऑफिस का अधिकारी बताते हुए रिचार्ज समस्या ठीक करने का झांसा दिया। उसने फोन मे...