आगरा, मई 13 -- दुकान पर फास्ट फूड खाने आने वाले ग्राहक ने मोबाइल में धोखे से एक एप डाउनलोड कर दिया। मोबाइल पीड़ित को देकर चला गया। दूसरे दिन पीड़ित के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। बैंक में जाकर पता किया तो मालूम चला कि आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से 1.25 लाख रुपये पार कर दिए हैं। पीड़ित मनीष निवासी प्रेम नगर जदीशपुरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बोदला क्षेत्र में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर विवेक गोला नामक युवक अक्सर मोमोज खाने आता था। वह उसे पहचानने लगे थे। आरोप है कि नौ जनवरी की शाम विवेक दुकान पर आया और बहाना बनाकर पीड़ित का मोबाइल ले लिया। दुकानदारी में व्यस्त होने के कारण मनीष को शक नहीं हुआ। अगले दिन पीड़ित के मोबाइल पर स्व...