इटावा औरैया, जून 29 -- जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला केस्त में रविवार शाम 15 वर्षीय अयान खान पर तीन अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अयान रिश्तेदारों के लिए कैंटीन से नाश्ता लेने गया था। बताया गया कि बाइक से आए युवकों ने पहले कॉल करने के बहाने उसका मोबाइल मांगा और फिर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर भाग गए। घायल को परिजन थाने ले गए, जहां से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News किशोर को चाकू मारकर किया जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...