सीतापुर, दिसम्बर 13 -- बिसवां,संवाददाता बस में छूटे मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर मोबाइल मालिक को सौंप दिया। शुक्रवार को महिमापुर निवासी सुभाष लखनऊ से बस से अपने घर बिसवां आ रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल बस में छूट गया। पीड़ित ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पीड़ित की सूचना पर लखनऊ से बिसवां आने वाली बसों को देखकर आरक्षी अमित मिश्रा और विवेक यादव ने सकुशल मोबाईल फोन बरामद कर सुभाष के सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...