बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- बुलंदशहर। जिला पुलिस ने प्रदेश भर में अक्तूबर माह में चलाए गए चोरी-गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत मेरठ रेंज में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि प्रदेशभर में आठवीं पोजीशन प्राप्त की है। प्रदेश में कौशाम्बी पुलिस ने पहला, जालौन पुलिस ने दूसरा और चित्रकूट पुलिस ने तीसरा स्थान पाया है। मोबाइल बरामदगी में मेरठ पुलिस 33वें स्थान पर रही है। बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह में बुलंदशहर पुलिस ने मेरठ रेंज में प्रथम स्थान और उत्तर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने सीईआरआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तकनीकी प्रयासों द्वारा त्वरित कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। एसएसप...