बांदा, अप्रैल 28 -- अतर्रा। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उस वक्त सभी लोग बाजार गए हुए थे। वापस लौटने पर बेटी की तलाश की लेकिन अब तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी मिली कि बदौसा रोड निवासी अंकित सोनी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों के मोबाइल बंद हैं। थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खोजबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती ने छोड़ा घर, दो युवकों पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...