हापुड़, मार्च 28 -- थाना पुलिस ने सुनसान रास्ते पर मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह के तीन बाल अपचारी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, दो तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट बंबा के समीप संदिग्ध लोगों और वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया तो वह भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तीनों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक फरसा बरामद हुआ है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह सुनसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.