नोएडा, मार्च 29 -- नोएडा। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार को अलग-अलग नियम तोड़ने पर 5857 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर 2439, तेज गति से चलने पर 323, मोबाइल फोन पर बातें करने पर 68, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 509 वाहनों के चालान किए गए। विपरीत दिशा में चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत 309 वाहनों के चालान किए गए। इनके अलावा कागजात नहीं होने पर 6 वाहनों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...