सासाराम, अप्रैल 10 -- बिक्रमगंज। मोबाइल पर कॉल कर हजारों रुपये के ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ुरी निवासी सरोज कुमार चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि फोन करके किसी व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताकर यूपीआई पर पैसे रिसीव करने के लिए कहा। फिर राशि और यूपीआई नंबर लिखकर ओके पर क्लिक करने को कहा। इस प्रकिया को कई बार दोहराया गया। जब उसे शक हुआ तो उसने अपने एकाउंट चेक किया, तब पैसे गायब पाए। बाद में थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...