वाराणसी, मार्च 29 -- रोहनिया। पंडितपुर गांव में शनिवार रात मोबाइल फोन चुराने के शक में लोगों ने 17 वर्षीय सोनू अली की बुरी तरह पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मां सहाना की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सहाना ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात आठ बजे कन्नाडाड़ी और बीकापुर गांव के बबलू पटेल, रोहित पटेल, रवि, गोविंदा और गुड्डू कुछ लोगों के साथ मालवाहक से उनके घर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन चुराने के शक में उनके बेटे सोनू अली को जबरन उठा लिया। वह कुछ कर पाती कि वे सभी वहां से निकल गए। उन सभी ने उनके बेटे को कन्नाडाड़ी गांव के पास बुरी तरह पीटा। उन्होंने भदवर पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी। चौकी से एक सिपाही म...