नोएडा, मई 16 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद हुआ है। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। तभी सूचना मिली कि सेक्टर-80 के पास ईदगाह पार्क तिराहे के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना को पुख्ता करके दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी ली तो उनके पास से तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी सलमान और गौतमबुद्धनगर के ककराला गांव निवासी मोहम्मद सादिक के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाला गिरफ्तार पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन राहगीरों से छीने हैं। पुलिस को...