नोएडा, मई 21 -- नोएडा, संवाददाता। नया गांव स्थित दुकान में मरम्मत के दौरान मोबाइल फटने से गुरुवार को दुकानदार झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दुकानदार सौरव ने बताया कि एक दिन पहले उसके पास एक ग्राहक ने अपना मोबाइल फोन ठीक करने के लिए दिया था। दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल खोलने के दौरान फट गया। धमाका हुआ, जिससे उसका शरीर झुलस गया। वह बेसुध होकर कुर्सी पर गिर पड़ा और दुकान में धुआं भर गया। आसपास रखा सामान भी जल गया। अन्य लोगों ने सौरव को किसी तरह दुकान से बाहर निकाला। आंख खुली तो देखा कि कपड़े जले थे और शरीर पर कई हिस्सों में झुलसने से काफी तेज दर्द और जलन हो रही थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग इलाज के लिए लेकर आए। डॉक्टर ने बताया कि बैटरी फटने से छाती, हाथ और गर्दन के कुछ हिस्से झुलस गए।

हिंदी हि...