गोपालगंज, मार्च 21 -- भोरे। एक संवाददाता।बिहार सरकार की मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित 'मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई' के माध्यम से इसका संचालन हो रहा है। इसके माध्यम से बीमार मवेशियों का इलाज घर बैठे ही संभव हो गया है। इससे पशुपालकों को मवेशियों को अस्पताल ले जाने की परेशानी से राहत मिल रही है। सेवा से जुड़े कर्मियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल कर पशुपालक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। तकनीकी कारणों से कॉल नहीं लगने पर लगातार प्रयास करते रहने की सलाह दी गई है। बताया कि कॉल रिसीव होते ही चिकित्सक और कर्मियों की टीम दवाइयों के साथ मौके पर पहुंचकर इलाज कर रही है। खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है। बेमौसम बारिश से गेहूं और तोरा की फसल को भारी नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.