मधुबनी, मई 6 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाही गांव निवासी निगम कुमार को हथियार के साथ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुरली चौक से फुलकाही के रास्ता पर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य द्वारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया है कि गिरफ्तार युवक एक गिरोह बना कर हथियार के साथ बाइक पर वीडियो बना कर स्थानीय दुकानदारो से रंगदारी लेने का आरोपित बनाया गया है। जिसे पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...