गोरखपुर, अप्रैल 14 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल कस्बे में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुदकुशी का वीडियो बनाने के लिए रिकॉर्डिंग के मोड में मोबाइल चालू कर छोड़ दिया था। उनवल चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर वार्ड नंबर 4 निवासी सतीश कुमार निषाद (करीब 20 वर्ष) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, सतीश 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसके पिता मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। युवक ने आत्महत्या से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़...