मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरपीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार को जनजागरण अभियान चलाया गया। आरपीएफ निरीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में आरपीएफ टीम ने जंक्शन पर अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म सात-आठ व एक, सर्कुलेटिंग एरिया, यूटीएस हॉल में यात्रियों को नशाखुरानी, मोबाइल छिनतई से बचाव के अलावा स्कैन टिकट व व्हाट्सएप टिकट का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। यात्रियों को बिना टिकट यात्रा नहीं करने और रेलवे के काउंटर से ही टिकट लेने की सलाह दी गई। बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति से टिकट नहीं खरीदें। टिकट की हार्ड कॉपी अपने पास रखे। मोबाइल पर टिकट का फोटो मान्य नहीं है। कोई समस्या होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर व जीआरपी हेल्पलाइन 1512 पर कॉल कर जानकारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...