मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी। साइबर फ्रॉड रोज अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। किसी को बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर तो किसी को केवाईसी अपडेट करने व किसी को एपीके फाइल भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जहां ह्वाट्स एप पर लिंक भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिरयन छपरा गांव निवासी ब्रजेन्द्र कुमार सिंह के बयान पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। कहा है कि उसके मोबाइल पर ह्वाटस एप नंबर से एक लिंक आया। लिंक खोलने के बाद उसके खाते से साइबर फ्रॉडों ने 50 हजार रुपए की निकासी कर ली। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...