बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए पीओएस एजेंन्ट आकाश ने कूटरचित तरीके से सिम जारी सक्रिय कराने के बाद उसे बस्ती के ही रहने वाले अपने साथी को दे दिया था। जिसने इस सिम का प्रयोग कर साइबर फ्राड की घटनाओं को अंजाम दिया। महाराष्ट्र में 16 मार्च को प्रदीप कुमार पांडेय की ओर से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें बताया कि इस जालसाज ने मोबाइल नम्बर से लिंक भेज कर 4200 रुपये लोन देने के नाम उन्हें अपना शिकार बनाया। बाद में वह 24600 रुपये वापस जमा करने के लिए दबाव बनाने लगा, ऐसा न करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच में यह नंबर यूपी के बस्ती जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दयलापुर गांव के एक व्यक्ति के नाम पर जारी मिला। जिसके बाद कप्तानगंज पुलिस से पूरे साइबर फ्राड की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.