मोबाइल पर मैसेज करने को ले विवाद में मारपीट, महिला समेत दो लोग हुए घायल
जहानाबाद, जून 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ओवा गांव में शनिवार को मारपीट की घटना हुई। इस में गोविंद राम और उनकी पतोहू मनीषा कुमारी घायल हो गई। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर मे कराया गया। घटना के बारे में बताया गया कि पड़ोसी से मोबाइल पर गलत मैसेज देने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद मारपीट की घटना हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। सूचना के बाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.