समस्तीपुर, मार्च 24 -- हसनपुर। भूमि निबंधन की व्यवस्था अब हाइटेक हो गई है। भूमि निबंधन डीड का मैसेज मोबाइल पर मिलेगा। यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने के लिए की गई है। सत्यापित प्रति कार्यालय से निकालने की जरूरत नहीं है। ई निबंधन के साफ्टवेयर से यह मिल जाएगा। 1 अप्रैल से पेपर लेश निबंधन होगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का घर बैठे रजिस्ट्री होगा। जिसके लिए निबंधन यान की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2025 में हसनपुर प्रखंड के 2835 एवं बिथान के 2119 जमीन का निबंधन किया गया। विवाह निबंधन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। सिर्फ एक बार निबंधन कार्यालय जाने की जरूरत पड़ेगी। इस संबंध में निबंधन पदाधिकारी रोसड़ा डा. भास्कर ज्योति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को सुविधा दी जा रही है। कैमरा से लैश निबंधन यान 80 वर्ष उम्र के लोगों के घर पहुंच कर जमीन...