मिर्जापुर, फरवरी 13 -- राजगढ़। शादी से पहले ही किसी बात को लेकर दूल्हा व दुल्हन के बीच मोबाइल विवाद हो गया। मामला गुरुवार को राजगढ़ थाने पर पहुंचा। घंटों पंचायत के बाद पैसे और गहने वापस करने की बात पर सुलह कर दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी कुछ माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में तय हुई थी। दोनों पक्षों ने हंसी-खुशी शादी के पहले की सारी रस्म पूरी की। रिंग सेरेमनी और तिलक बड़े ही धूमधाम से किया गया। दोनों पक्षों के आपसी विचार विमर्श से शादी की लगन पत्री रखी गई। 29 मार्च को शादी की तारीख भी तय हो गई। दोनों ओर से शादी के कार्ड छप गए और कुछ रिश्तेदारों, सगे संबंधियों के कार्ड भी बंट गए। इधर शादी तय होने के बाद लड़की तथा लड़का मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत करना शुरू ही किए। तभी लड़की तथा लड़के के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.