गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एम्स थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद एक बहू ने सो रही सास पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू सास की पीठ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बहू अपने तीन माह के बच्चे को गोद में लेकर घर से भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्स में भर्ती कराया। मंगलवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- बहू ने सास को मारा चाकू, प्रेमी से मोबाइल पर बात करते समय टोकने पर भड़कीपुलिस की रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, परिवार के मुखिया ने तहरीर देकर बताया कि उनका बड़ा बेटा दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी शादी मई 2025 में हुई है। शादी के बाद बहू परिवार के साथ गांव में रहने लगी। करीब त...