हरदोई, मार्च 29 -- पचदेवरा। कुर्रिया-अनंगपुर मार्ग पर धर्मपुर पुलिया के पास सुबह करीब नौ बजे रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहजहांपुर जनपद के कुर्रिया निवासी अखिलेश पुत्र सुधीर अपनी कार से कमालपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर पुलिया के पास लगी पुलिस बैरीकेटिंग के निकट अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया और कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए शाहजहांपुर ले गए। बताया जा रहा है कि अखिलेश कमालपुर में क्लीनिक चलाते हैं। प्राथमिक तौर पर मोबाइल पर बात करते समय वाहन से नियंत्रण हटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हिं...