उरई, अप्रैल 16 -- उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में बुधवार रात युवती ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले युवती मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बुधवार रात को थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में देवी 20 वर्ष पत्नी सुदामा कुशवाहा ने कथित तौर पर मोबाइल पर हुई बातचीत के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव, थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह एवं चौकी इंचार्ज उमरी भरत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- होने वाली पत्नी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.