अयोध्या, जून 10 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक ग्रामसभा निवासी एक पिता ने गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक टाइल्स व पेंटिंग कारीगर पर अपनी 22 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि युवक ने मोबाइल फोन और रुपयों का लालच देकर युवती से संपर्क बढ़ाया तथा चोरी-छिपे बातचीत करता रहा। परिजनों के अनुसार आठ जून की सुबह परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी युवती को अपने साथ ले गया। पिता ने पुत्री की बरामदगी और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। युवती बालिग है और उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य...