रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ठाकुरनगर वार्ड नंबर-10 निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में उसके मोबाइल पर लगातार गाना बजने पर पिता ने गाना बंद करने को कहा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो युवक मां की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे के सहारे लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर हरिशंकर पुत्र राम सिंह निवासी संजयनगर खेड़ा ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर अपने साले 22 वर्षीय राकेश अधिकारी पुत्र रमेश अधिकारी निवासी ठाकुरनगर वार्ड नंबर-10 के फांसी लगाने की सूचना दी। इसपर ट्रांजिट कैंप कोतवाल मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे राकेश अपने कमरे में एक स्टूल ल...